ओडिशा मौसम समाचार ; दिन में गर्मी बढ़ रही ८और ९ मार्च को बरसात

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में दिन में गर्मी बढ़ती जारही है।पूरी ओडिशा में स्वाभाविक तापमान से तीन -चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रहा है।

झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•६ डिग्री सेल्सियस। आगामी ८-९ मार्च को राज्य में तेज हवा, बिजली चमकने के साथ साथ बारिश,तेज बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।

आज भुवनेश्वर -कटक का सर्वाधिक तापमान ३७ डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान २२ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *