भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 4 दिनों के अंदर राज्य में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना दिखाई देरही है। राज्य में बारंबार, लगातार संध्या समय अंधड़, आंधी, तेज हवा, बरसात होते रहने के कारण राज्य के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है।
बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस,खोर्धा का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 37.4 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 35.2 डिग्री सेल्सियस।

