भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल प्रायः हर रोज संध्या समय अंधड़, आंधी, तेज हवा, बरसात के आगमन के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जारही है। इसके फलस्वरुप लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।
राज्य के केवल 3 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.4 डिग्री सेल्सियस, बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.2 डिग्री सेल्सियस तथा हिराकुद का सर्वाधिक तापमान रहा 40.4 डिग्री सेल्सियस।
आगामी 4 दिनों तक राज्य में मौसम ऐसा ही रहेगा।आज भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में तापमान सर्वाधिक 38 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

