भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। दिनों दिन गर्मी के बढ़ते आसार दिखाई दे रहे हैं। सुबह से ही धूप निकल आती है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अनेक शहरों का सर्वाधिक तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी सप्ताह से गर्मी बढ़ने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं।

