मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु विशेष बैठक सम्पन्न; 6 जून को शहीद भवन, कटक में होगा भव्य सम्मान समारोह

कटक, अग्रवाल समाज कटक एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के तत्वावधान में आज शाम मारवाड़ी हिंदी विद्यालय प्रांगण में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों संस्थाओं के अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी सदस्य उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बनाने हेतु अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी शनिवार, 6 जून को शाम 5:00 बजे से शहीद भवन, चौधरी बाजार, कटक में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि समारोह में समाज एवं देश के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को आमंत्रित किया गया है। इनमें आईएएस, आईपीएस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आईआईएम ग्रेजुएट, वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले सफल व्यक्तित्व शामिल रहेंगे।

ये सभी विशिष्ट अतिथि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने करियर का सही चयन करने, जीवन में आगे बढ़ने तथा सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सूत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरित करना है।

समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करें तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करें।

आज की बैठक में अग्रवाल समाज कटक के सचिव विजय जालान, कोषाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, श्यामसुंदर गुप्ता, पवन जाजोदिया तथा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के रमण बगड़िया, विजय अग्रवाल, सुभाष केडिया, किशन मोदी, मनोज नांगलिया, अनिल कमानी, अरुण पाटोदिया, चंदन बथवाल, बंटी अग्रवाल, राजकुमार सिंघानिया, संतोष बानपुरिया, मनोज उदयपुरिया, शरत सांगनेरिया, चांदमल बगड़िया, कैलाश प्रसाद सांगनेरिया, राजकुमार चुड़ीवाल, मनीष मोदी सहित अनेक समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक का वातावरण अत्यंत सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण रहा तथा सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस आयोजन को समाज के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *