भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल भयंकर गर्मी से छटपटा रहा ओडिशा, भयंकर गर्मी से कराह रहा ओडिशा। मौसम विभाग से सूचना के मुताबिक आगामी 29 मई तक गर्मी से छूटकारा मिलने की कोई संभावना दिखाई नहीं देरही है।
राज्य के 6 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 45 डिग्री सेल्सियस पार।टिटलागढ शहर रहा 45.8 डिग्री सेल्सियस पर,यह राज्य में सर्वाधिक तापमान रहा। भयंकर गर्मी से मुकाबले के लिए प्रशासन ने सख्त आदेश दिए हैं 4 जिलों के अधिकारियों को।
बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 45.6 डिग्री सेल्सियस, भवानीपटना शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 45.4 डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 37.8 डिग्री सेल्सियस।

