भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी पश्चिम ओडिशा में भयंकर गर्मी पड़ रही है।ऐसा लग रहा है मानो पूरा इलाका जैसे जल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ तटीय ओडिशा भी आजकल भयंकर गर्मी की चपेट में दिखाई दे रहा है। सुबह से ही धूप निकल आती है और क्रमशः धूप कड़ी हो जाती है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 25 मई तक राज्य में भयंकर गर्मी पड़ेगी।इस ताबड़तोड़ गर्मी से लोगों को इन दिनों दो चार होना होगा। भयंकर गर्मी का एहसास आगामी 15 जून तक रहेगा।
46 डिग्री सेल्सियस के साथ झारसुगुड़ा शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा।टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 44 डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 42.2 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.2 डिग्री सेल्सियस।

