श्याम बाबा मंदिर में फूलों की होली महोत्सव धूमधाम से संपन्न

कटक,आज दोपहर में शुरू हुआ श्याम बाबा मंदिर में फूलों की होली महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ है। स्थानीय श्याम बाबा मंदिर में फूलों की होली कार्यक्रम के समय भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली।

श्याम भक्तों ने फूलों की होली कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोलकाता से आयी भजन प्रवाहक लता सिंह राजपूत ने बड़े प्यारे प्यारे श्याम बाबा के भजन गाकर उपस्थित सभी श्याम बाबा भक्तों का दिल जीत लिया।

श्याम भक्तों में बहुत बड़ी संख्या महिला भक्तों की दिखी। उन्होंने भी फूलों की होली कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी निभाई।सभी भक्त भाव विभोर हो उठे।

उल्लेखनीय है कि आज संध्या समय श्याम बाबा मंदिर में बाबा की फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में बड़ा भजन समारोह आयोजित किया गया है। इसमें स्थानीय भजन गायकों के साथ साथ बाहर के भजन गायक भी आये हुए हैं।बड़ी जबरदस्त भीड़ होने की प्रबल संभावना दिखाई देरही है।

गौरतलब है कि परसों श्याम बाबा मंदिर से उठे निशान शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने निशान उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *