भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है।लघुचाप अगर हुआ भी तो तूफ़ान आने की संभावना पर मौसम विभाग की स्पष्टता नहीं है अभी तक।
लेकिन अंधड़,आंधी,तेज हवा, बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है राज्य के अधिकांश हिस्सों में।पूरी ओडिशा में सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 36 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 34 डिग्री सेल्सियस।

