प्रधानमंत्री ने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल समापन के संबंध में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा लिखित एक उत्कृष्ट लेख साझा किया है। अपने लेख में केंद्रीय मंत्री ने उल्लेख किया है कि भारत ने अपनी सभ्यतागत प्रेरणा से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
केंद्रीय मंत्री ने आगे रेखांकित किया कि भारत अपनी स्वयं की मार्गदर्शक अवधारणा प्रस्तुत कर रहा है— डेटा पर संप्रभुता, रूपरेखा के स्तर पर समावेशन, तथा नियत रूप से जवाबदेही।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक्स पर यह साझा किया गया:
“इस उत्कृष्ट लेख में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल समापन के विषय में लिखते हुए उल्लेख किया है कि भारत ने अपनी सभ्यतागत प्रेरणा से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत अपनी स्वयं की मार्गदर्शक अवधारणा प्रस्तुत कर रहा है— डेटा पर संप्रभुता, रूपरेखा के स्तर पर समावेशन तथा नियत रूप से जवाबदेही।”

