कटक, ऐतिहासिक, प्राचीन नगरी कटक में श्रीजिण माता फाल्गुन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।श्रीजिण माता का गौरव गान किया गया संगीत के माध्यम से।श्रीजिण माता का गौरव गान लंबे ,सरस पाठ के माध्यम से किया गया।
श्रीजिण माता निरंतर मंगल पाठ , संगीत मय गौरव गाथा पश्चात सामूहिक आरती की गयी। स्थानीय छत्र बाजार, मालगोदाम एरिया में उद्योगपति राजु( रमेश ) चौधरी के घर पर उपरोक्त धार्मिक आयोजन हुआ।
चौधरी परिवार के अलावा अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्सव में हिस्सा लिया। उत्सव पश्चात प्रसाद की व्यवस्था उत्तम रही।
उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा फाल्गुन मास में कटक की रंग रसिया मंडली द्वारा मारवाड़ी भाषा में गायन, संगीत परिवेषण।इस कार्यक्रम में भी लोगों ने फाल्गुन उत्सव का खूब आनंद लिया।

