भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इस बार राज्य में गर्मी में भी अच्छी खासी बारिश देखी गई है।इसका मुख्य कारण यह है कि इस बार गर्मी के मौसम में आंधी , अंधड़, तेज हवा, बारिश देखने को मिली।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी दो दिनों में राज्य में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 37 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 36 डिग्री सेल्सियस।

