ओडिशा मौसम समाचार ; आज और कल दो दिन हल्की बारिश

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के तटीय इलाकों में आज और कल दो दिन हल्की बारिश होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।आज दक्षिण ओडिशा के मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, कालाहांडी इत्यादि जिलों में हल्की बारिश होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

आगामी कल यानी २४ फरवरी को मयूरभंज, जाजपुर,कटक इत्यादि जिलों में हल्की बारिश होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। वैसे आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत पूरे तटीय ओडिशा में धूप निकल आई है। आसमान भी खबर लिखे जाने तक साफ नजर आ रहा है।

जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा १२ डिग्री सेल्सियस।सिमिलिगुडा का निम्नतम तापमान रहा १३•१ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी शहर का निम्नतम तापमान रहा १४ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *