भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में प्रायः संध्या समय अंधड़, तेज हवा, बारिश लगातार होते रहने के कारण, तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
राज्य के लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। आमलोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ा छूटकारा मिला है,चाहे कुछ दिनों के लिए ही सही। राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आज और कल राज्य के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
आज सुबह से तटीय ओडिशा में भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि समेत अधिकांश शहरों में धूप निकल आई है। लेकिन धूप ज्यादा कड़ी नहीं है।

