भद्रक मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टरों की उपस्थिति में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे अनेक जरूरतमंद लोगों की सहायता संभव हो सकेगी।
इस पुनीत कार्य में समिति की सभी सदस्यों ने मिलजुलकर, बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दिया। 
रक्तदान करने वाले सभी महान व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें फल का जूस, बिस्किट एवं केक आदि देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।साथ ही, सभी सदस्यों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए।
समिति अध्यक्षा ने हृदय से सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया , जिनकी वजह से यह सेवा कार्य सफल हो सका।
-भद्रक से आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट

