भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि टिटलागढ राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े ३९ डिग्री सेल्सियस।पुरी, गजपति, गंजाम में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है।
पुरी, गजपति, गंजाम में गर्मी के अलावा लोग चिपचिपाहट से ज्यादा परेशान दिखाई दिये थे कल, आज भी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वहां कल जैसे हालात मौसम के हिसाब से दिखाई देंगे। इसके अलावा कल के मुकाबले आज राज्य में गर्मी बढी हुई दिखाई दे रही है।

