नन्द किशोर जोशी
कटक,हाल में संपन्न ब्राह्मण संघ द्वारा आयोजित श्रीरामचरितमानस नवान्हपारायण सामूहिक पाठ का हिसाब कल साधारण सभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ।सभा आरंभ से पहले वहां श्री हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से किया गया। उपस्थित सभी महानुभावों ने श्री हनुमान चालीसा पाठ में हिस्सा लिया, आनंद प्राप्त किया।
सभा में सभापतित्व किये समाजसेवी चिऱंजी लाल जोशी।मंचासीन रहे शंकर लाल पारीक, रामरतन शर्मा , पत्रकार नन्द किशोर जोशी, ब्राह्मण संघ आयोजित श्रीरामचरितमानस सामूहिक पाठ के मुख्य सूत्रधार, अनन्य भक्त देवकी नंदन जोशी।
सभा का सफल संचालन किये समाजसेवी अशोक चौबे।सभा में विगत श्रीरामचरितमानस सामूहिक नवाह्नपारायण पाठ का हिसाब प्रस्तुत किया गया।हिसाब प्रस्तुत किये समाजसेवी जयराम जोशी।हिसाब को करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सभा में विचार रखते हुए पत्रकार नन्द किशोर जोशी बोले कि मैंने जीवन में करीब ४० सामूहिक श्रीरामचरितमानस पाठ बड़े करीब से देखा है।
इस बार का श्रीरामचरितमानस नवान्हपारायण पाठ अनन्य , भव्य रहा।साज सज्जा, भूदेवों द्वारा सामूहिक पाठ, रात्रिकालीन प्रवचन सभी उच्च कोटि का रहा।वैसे इसके पहले के भी सारे आयोजन अच्छे ही रहे थे।
मैंने जीवन में पहली बार श्रीशिव महापुराण कथा सुनी। वक्ता श्रीकांत शर्मा बड़े ही विद्वान, उच्च कोटि के वक्ता रहे।उनका प्रवचन दिल को छू लेने वाला रहा।उनका प्रेजेंटेशन बड़ा शानदार, जानदार रहा।
सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण संघ आयोजित करेगा होली बंधु मिलन समारोह स्थानीय मारवाड़ी क्लब में।सभा पश्चात विशिष्ट भजन गायक दिनेश जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

