प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा- भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा निहित है

प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्य, सद्भाव, अच्छे आचरण और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा निहित है। श्री मोदी ने कहा, “उनके महान विचार मानवता के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।”

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

“श्रूयतां धर्मसर्वस्वं श्रुत्वा चैवावधार्यताम्।

आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत्॥”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“सत्य, सद्भाव, सद्व्यवहार और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा है। उनके महान विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।

श्रूयतां धर्मसर्वस्वं श्रुत्वा चैवावधार्यताम्।

आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत्॥”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *