ओडिशा मौसम समाचार

टिटलागढ सबसे ज्यादा गर्म ४०•८ डिग्री पर
३अप्रैल तक गर्मी का राज कायम

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में गर्मी का राज कायम है।बढ़ी गर्मी का आलम यह है कि आगामी ३ अप्रैल तक गर्मी का प्रकोप कायम रहेगा।

टिटलागढ शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•८ डिग्री सेल्सियस, भवानीपटना का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•२ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•९ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•६ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *