भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी,तेज हवा, हल्की या मध्यम आकार की बारिश करीब करीब रोज संध्या समय देखी जारही है।
ऐसे में राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 3अप्रैल तक आंधी ,तेज हवा, बरसात के चलते गर्मी का असर कम दिखाई देगा।कल उत्तर ओडिशा के अनेक हिस्सों में तेज हवा , बारिश के साथ साथ ओले भी पड़े थे।
आज तटीय इलाकों के अनेक जिलों में तेज हवा के साथ साथ बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।तीन अप्रैल पश्चात राज्य में तापमान बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है।

