भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली कमी महसूस हो रही है।जि उदयगिरि शहर राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ९•४ डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १५•८ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १४•४ डिग्री सेल्सियस। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आधीरात पश्चात कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य के मौसम में कोई बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

