टेक्स्टाइल मर्चेंट एसोसिएशन (टीएमए), कटक की सत्र 2025-2027 कमिटी ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पहली बार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा 1990 से पूर्व के सभी अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। जुबिली टावर स्थित टीएमए भवन में संपन्न इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सर्वप्रथम, अध्यक्ष श्री अशोक जी सिपानी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।
इसके बाद अध्यक्ष श्री अशोक जी सिपानी, सचिव श्री प्रदीप जी शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री रमेश कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्षगण श्री सुशील जी चौधरी, श्री रवीन्द्रनाथ महापात्र, श्री हनुमान जी सिंघी, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री सीताराम जी अग्रवाल, श्री सरोज जी सुंदरका, कमिटी उपाध्यक्ष श्री शुभकरण जी जैन, श्री विकास जी छापोलिया, सह-सचिव श्री जोगेश जी भरालावाला, श्री कमल जी पटवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री अनिल जी केडिया, श्री मनीष जी शर्मा, श्री अशोक जी लड्ढा, श्री सौम्य रंजन राउत, श्री बिमल जी फतेहरामका, श्री मनोज कुमार अग्रवाल, श्री हरगोबिंद जी अग्रवाल, श्री गोपीनाथ जी अग्रवाल, श्री हरजीत जी सिंह, श्री दिनेश जी जाजू के साथ सम्मानित सदस्यगण श्री राजकुमार जी सुंदरका, श्री निरंजन जी सुंदरका, श्री जुगल जी शाह, श्री अशोक जी नाबारिया, श्री अनिल जी चौधरी, श्री पूनम जी भूतड़ा, श्री गोकुल जी मूंधड़ा, श्री महेश जी चौधरी, श्री मुरली मनोहर जी चौधरी, श्री अमित जी गुप्ता, श्री अजय जी शर्मा, श्री राजेश जी सक्सेना एवं अन्य सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
उपाध्यक्ष श्री शुभकरण जी जैन ने मंच संचालन किया तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत कर मंच पर आसन ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि डॉ. शिव शंकर लालजी बाजोरिया (एमएमबीएस, कार्डियोलॉजिस्ट) की उपस्थिति में सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ।सम्मानित महानुभावों में संस्थापक अध्यक्ष स्व. सूरजमल जी अग्रवाल (शंकर लाल रामगोपाल) का परिवार (सुपुत्र: श्री शंकर लालजी अग्रवाल, श्री राम गोपाल जी अग्रवाल, श्री श्याम सुंदर जी अग्रवाल); संस्थापक सचिव स्व. नंदकिशोर जी केजरीवाल (हर्षुखदास काशीराम) का परिवार (सुपुत्र: श्री सज्जन जी केजरीवाल, श्री रतन लाल जी केजरीवाल, श्री सीताराम जी केजरीवाल; पौत्र: श्री उदित जी केजरीवाल); संस्थापक कोषाध्यक्ष स्व. जुगल किशोर जी चौधरी (श्री बालाजी ट्रेडिंग को.) का परिवार (सुपुत्र: श्री विष्णु नारायण चौधरी, श्री अनिल जी चौधरी, श्री पवन कुमार चौधरी); पूर्व अध्यक्ष स्व. गिरधारी लालजी केडिया (सागरमल गिरधारीलाल) का परिवार (सुपुत्र: श्री प्रमोद कुमार जी केडिया, श्री प्रदीप जी केडिया); पूर्व अध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद जी शर्मा (श्री हनुमान एजेंसी) का परिवार (सुपुत्र: श्री ललित कुमार जी शर्मा, श्री सुनील कुमार शर्मा, श्री प्रकाश जी शर्मा); पूर्व सचिव स्व. गंगाराम जी छापोलिया (गंगाराम छापोलिया एंड को.) का परिवार (सुपुत्र: श्री कैलाश जी छापोलिया, श्री महेश जी छापोलिया, श्री दिनेश जी छापोलिया); पूर्व सचिव स्व. मदनलाल जी नाहटा (घीसालाल मदनलाल) का परिवार (सुपुत्र: श्री प्रकाश जी नाहटा, श्री पदम जी नाहटा, श्री अशोक जी नाहटा); तथा पूर्व कोषाध्यक्ष श्री सीताराम जी अग्रवाल (शिव नारायण सीताराम) का परिवार (सुपुत्र: श्री विनोद कुमार अग्रवाल, श्री वीरेंद्र कुमार अग्रवाल) शामिल थे। सह-सचिव श्री जोगेश जी भरालावाला एवं सह-सचिव श्री कमल जी पटवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य:- श्री मनीष जी शर्मा, श्री बिमल जी फतेहरामका ने सम्मान पत्रों का सुंदर पठन-पाठन किया।
कार्यकारिणी सदस्य:- श्री अनिल जी केडिया, श्री मनीष जी शर्मा, श्री अशोक जी लड्ढा, श्री सौम्य रंजन राउत, श्री हरगोबिंद जी अग्रवाल, श्री हरजीत जी सिंह, श्री मनोज जी अग्रवाल, श्री बिमल जी फतेहरामका,श्री गोपीनाथ अग्रवाल ने मानपत्र एवं पुष्पगुच्छ लेकर आए पूर्व अध्यक्षगण श्री सुशील जी चौधरी, श्री रवीन्द्रनाथ महापात्र, श्री हनुमान जी सिंघी एवं पूर्व सम्मानित सदस्यगण श्री सत्यनारायण जी भरालावाला, श्री सुमेरमल जी बरडिया, श्री विजय जी अग्रवाल द्वारा इनका सत्कार किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ.S.S.L.बाजोरियाजी ने स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान दिया, जिसमें खान-पान, रहन-सहन एवं लाइफस्टाइल में छोटे परिवर्तनों से स्वस्थ जीवन की जानकारी साझा की। सत्र 2025-2027 कमिटी ने उनके मार्गदर्शन एवं उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। अंत में सचिव श्री प्रदीप जी शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी सदस्यों ने सामूहिक भोजन ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया।

