कटक : स्थानीय श्री गोपीनाथजी मंदिर प्रांगण में श्री लखदातार प्रचार समिति की बैठक का आयोजन ललित झावर के नेतृत्व में किया गया ।कमल वशिष्ठ , बजरंग लाल चिमनका , गुलझारी लढानिया , पपु शर्मा , दिनेश जोशी ने शुरुआत में श्री गणेश वंदना एवं श्री श्याम प्रभु के सु मधुर भजन गाए । कैलाश सांगानेरिया ने अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बिस्वनाथ जी चौधरी , सचिव बिजय जालान , महिंदर अग्रवाल,मंदिर समिति के सचिव किसन मोदी को मंचासीन करवाया ।
संतोष अग्रवाल , मनोज उदयपुरिया ने २०२५ वर्ष के कार्यक्रम के आय- व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया । वर्ष २०२६ के श्याम महोत्सव की जानकारी प्रदान करते हुए रमन बागरिया ने बताया कि २६ फरवरी गुरुवार शाम ४ बजे श्री गोपीनाथजी मंदिर प्रांगण मारवाड़ी क्लब से विशाल निशान शोभा यात्रा बालु बाजार , मारवाड़ी पट्टी , चौधरी बाजार , जांवालियापट्टी , माणिक घोष बाजार होते हुए श्री गोपीनाथजी मंदिर पहुंचेगी । उसी दिन सी . डी.ए. मारवाड़ी समाज से एक शोभा यात्रा सेक्टर ६ मंगला मंदिर से निकल कर सतीचौरा हनुमान मंदिर , डगरपाड़ा,चांदिनि चौक , नीमचौडि होते हुए बालु बाजार छक पर शोभा यात्रा में शामिल होगी ।ठीक उसी प्रकार शहर उतर पूर्वी मार्ग से दोलमुंडाई , पीठापुर, झोला साही , नंदी साही , चौधरी बाजार , बांका बाजार होते हुए एक और शोभा यात्रा बालु बाजार छक पर शामिल होगी ।
रात्रि ८ बजे शोभा यात्रा पहुँचने के उपरांत वैष्णो परिवार के दीपक बाजोरिया द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा एवं भंडारा प्रसाद की व्यवस्था है ।
२७ तारिख को सुबह से श्री श्याम प्रभु के भजनों का कार्यक्रम शुरू होगा एवं रात्रि में विशिष्ट भजन कलाकार सोनू शर्मा , कमल वशिष्ठ एवं कोलकाता से पधारे ढप और चंग द्वारा धमाल गीतों की प्रस्तुति की जाएगी । २८ तारिख की सुबह ६ बजे से श्री श्याम प्रभु की धोक और ज्योत दी जाएगी एवं सुबह ११ बजे से सवा मणि प्रसाद का वितरण किया जायेगा । सभा कार्य के सञ्चालन में अनिल अग्रवाल,अनिल बानपुरिया,मनोज नांगलिया, सचिन उदयपुरिया,राज कुमार शर्मा , बिजय कुमार शर्मा, अमित मोदी , बिजय मोदी , बिजय कमानी ,आदि ने पूर्ण सहयोग दिया । विशिष्ट समाज सेवी एवं श्याम भक्त राज किशोर शर्मा , पवन कुमार जाजोदिया , राधेश्याम मोदी , मदनलाल कांवटिया , भीखराज गोयनका,अशोक लढा ,मनोज दुग्गड़ आदि महानुभावों ने उपस्थित रह कर कार्यक्रम के आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया ।

