राष्ट्रप्रेम प्रश्नोत्तरी संग राष्ट्रीय विचार मंच ने आयोजित किया आलीशान गणतंत्र दिवस समारोह

कटक, रामायण प्रश्नोत्तरी, राष्ट्रप्रेम प्रश्नोत्तरी संग राष्ट्रीय विचार मंच ने आयोजन किया आलीशान गणतंत्र दिवस समारोह। समारोह की अध्यक्षता किये अध्यक्ष नन्द किशोर जोशी। समारोह में मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी प्रहलाद खंडेलवाल।

सम्मानित अतिथि रहे विशिष्ट उद्दोगपति श्याम सुंदर पोद्दार, समाजसेवी गोपाल बंसल। शानदार सभा का संचालन किये जोएंट सेक्रेटरी पूनम साहू,उमा मित्तल।सभा कार्य में सक्रिय सहयोग किये इंजीनियर भीमसेन लाल,पूर्व प्रशासक कौशल्या मोड़ा।

मुख्य अतिथि प्रहलाद खंडेलवाल ने भारत के वर्तमान, भविष्य पर अपने सुविचार रखे। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह कांग्रेस, राहुल गांधी ने देश का बंटाधार करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।

सभा में रामायण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन किये श्रीरामचरितमानस विशेषज्ञ पुरुषोत्तम अग्रवाल।सारे सभासदों ने हिस्सेदारी निभाई।सभा में स्वाधीनता आंदोलन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन किये पत्रकार नन्द किशोर जोशी।सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अपनी तरफ से शानदार नगद पुरस्कार से सम्मानित किए प्रहलाद खंडेलवाल।नगद पुरस्कार ग्रहण करने वालों में रहे होनहार बालिका सान्वी क्याल, कौशल्या मोड़ा तथा मंजु अग्रवाल।

समय समय पर देश प्रेम संगीत पर झूमे सारे उपस्थित देश भक्त। शानदार,सफल आयोजन के अंत में कोषाध्यक्ष जोगिंदर अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *