कटक मारवाड़ी समाज – कटक, ने राष्ट्रीय गण-महोत्सव के पर्व “77 वें गणतंत्र दिवस” पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर महोत्सव का धूमधाम से पालन किया । गणतंत्र दिवस पालन की कड़ी में सर्वप्रथम स्थानीय मारुति मंडप से मारवाड़ी क्लब तक एक भव्य तिरंगायात्रा का आयोजन किया गया। समाज के युवा अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में स्केटिंग हब के छोटे-छोटे प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की धुन पर राष्ट्रीय ध्वज को लहराकर व नयनाभिराम स्केटिंग का प्रदर्शन करते हुए आम जनमानस में राष्ट्रके प्रति प्रेम की भावना को जागृत किया । सैकड़ों की संख्या में समाज के सदस्य पैदल व बाइक रैली के माध्यम से युवाओं ने स्केटिंग करते हुए बच्चों का साथ दिया।
मारवाड़ी क्लब पहुंचने के बाद समाज के चेयरमैन गणेश प्रसाद कन्दोई , व युवा अध्यक्षसंजय शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गण-महोत्सव को साकार किया तथा उपस्थित मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं सभी समाज सदस्यों ने समवेत स्वर में राष्ट्रीय गीत का गायन किया । चेयरमेन कन्दोईजी ने कहा कि गणतंत्र का मतलब यह राष्ट्र एवं समाज का गठन आमलोगों का तथा उनके हितों की रक्षा के लिए ही किया जाता है , उसमें बिना भेदभाव के सबकी समान भागीदारी होती है । अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि समाज के आर्थिक विकास के लिए व कमजोर वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए समाज की ओर से एक सार्थक पहल “महिला आत्मनिर्भर योजना” का आज समाजहित में लोकार्पण किया जा रहा है ।
इस योजना के अन्तर्गर्त समाज की इच्छुक महिलाओं को उनकी जरुरत के समूचे संसाधन एवं जगह उपलब्ध करायी जा रही है । ताकि वे अपनी कला में निपुण सामग्री बिना किसी रोक-टोक से बना सकें, और उन तैयार सामान की मार्केटिंग के लिए भी उचित व्यवस्था एवं दिशा-निर्देश की व्यवस्था भी की गयी है । स्थानीय चिरंजीलाल भवन में, जो कि संजय शर्मा की अपनी मिल्कियत है, वहाँ महिला उद्यमीयों के लिए उपरोक्त व्यवस्था की गयी है । उपरोक्त समाजोपयोगी व लोक-कल्याणकारी सद्-चिन्तन एवं उसे साकार रुप में धरातल पर उतारने के लिए समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने संजय शर्मा एवं उनकी टीम की भूरी-भूरी प्रसंशा की एवं साधुवाद दिया ।
किसी भी संस्थान के प्राण उसके समर्पित व कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता में बसते हैं । क्योंकि यही वो लोग हैं जो समाज से अन्तरंग रुप से जुड़े होते हैं, तथा जमीनी स्तर पर संस्थान की नितियों, विचारधाराओं और कार्यों को साकार रुप प्रदान करते हैं ।
कटक मारवाड़ी समाज -कटक, ने गणतंत्र समारोह के अवसर पर अपने करीब 140 पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं के समाज के प्रति प्रदत्त उनके श्रम एवं योगदान का सम्मान करने के लिए उन्हें अंगवस्त्र एवं एक मोमेन्टो देकर उनका मान बढ़ाया, उनको सम्मानित किया । इस तरह सम्मानित किए जाने से सभी कार्यकर्ता भाव-विभोर हो गये ।
इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष नरेन्द्र मोदी, बिजय अग्रवाल, बिनोद सरावगी,सुरेश पोद्दार,भूतपूर्व अध्यक्ष विजय खण्डेलवाल, सांगठनिक सचिव कमल सिकरीया ,पवन चौधरी, पवन सेन,अशोक कुमार चौबे, सुशील शर्मा, दीपक शर्मा, बजरंग चिमनका,विजय मोदी, संजय संथालिया,प्रकाश अग्रवाल, जगदीश वर्मा,चंदन बथवाल,संजय अग्रवाल,छोटू कमानी,पवन धानुक,महेश अग्रवाल,आकाश अग्रवाल सूरज लघानिया, अमित शर्मा (पिंटू)मोहन उपाध्याय,सुरेश बामी , ईश्वर शर्मा,विनोद अग्रवाल,किशन शर्मा,मनोज शर्मा,मिथुन अग्रवाल,कमल वशिष्ठ,निखिल गुप्ता,पद्म भावसिंगा,प्रदीप वर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा,राज कुमारसुल्तानीय, राकेश जैन,रोहित शर्मा,सज्जन वर्मा,तरुण चौधरी,यशवंत चौधरी,अशोक अग्रवाल,एवं मातृशक्ति अध्यक्षा संपति मोड़ा,नीलम शाह,संगीता करनानी, कृष्णा हलालका, माया शर्मा , मीरा शर्मा,गायत्री शर्मा,ज्योति चौबे,पल्लवी अग्रवाल,निक्की अग्रवाल,रश्मि मित्तल,संगीता शर्मा,सीमा कोठारी,सुजाता भारद्वाज,सुनीता खेमका, बहुसंख्या में सदस्यगण एवं बच्चे उपस्थित थे ।
सांगठनिक सचिव कमल सिकरीया ने समारोह का संचालन दक्षतापूर्वक किया । समारोह के समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने लजीज व्यञ्जनों का स्वाद लिया एवं आपस मे एक- दूजे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की ।

