राष्ट्रीय विचार मंच ने आयोजित किया भव्य गणतंत्र दिवस समारोह

कटक, ऐतिहासिक नगरी कटक में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत संगठन राष्ट्रीय विचार मंच ने आयोजित किया भव्य गणतंत्र दिवस समारोह। गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पेट्रोन प्रहलाद खंडेलवाल ने क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर स्थित राष्ट्रीय विचार मंच कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया। उपरोक्त भव्य कार्यक्रम में साहित्यकार, स्तंभकार ,पेट्रोन श्याम सुंदर पोद्दार की गौरवमय उपस्थिति रही।

भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय विचार मंच के सभापति नन्द किशोर जोशी समेत अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे। तिरंगा झंडा फहराया जाने के पश्चात लोगों ने जन-गण-मन अधिनायक जय हे राष्ट्रगान गाया। कोषाध्यक्ष जोगिंदर अग्रवाल ने वंदेमातरम,भारत माता की जय , जयहिंद के नारे लगवाए।उत्साही लोगों ने बड़े जोश से सारे नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *