भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से पूरे राज्य में तापमान में बढ़ोतरी देखी जायेगी।अब ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी आने वाले दिनों में ठंड में धीरे धीरे कमी देखी जायेगी, वहीं दूसरी तरफ तापमान में बढ़ोतरी देखी जायेगी।
जि उदयगिरि शहर राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ४•८ डिग्री सेल्सियस।अगले चार दिनों में रात के तापमान में २-३ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी।आज भुवनेश्वर -कटक का तापमान रहेगा १४ डिग्री सेल्सियस निम्नतम तथा ३२ डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक।

