ओडिशा मौसम समाचार : जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा तापमान ५•७ डिग्री सेल्सियस

भुवनेश्वर, राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी हिस्से में ठंड बरकरार है। राउरकेला, सुंदरगढ़, कंधमाल, झारसुगुड़ा तथा कोरापुट जिले के अधिकांश हिस्सों में भयंकर ठंड पड़ रही है।जि उदयगिरि शहर सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ५•७ डिग्री सेल्सियस।

फुलबाणी शहर का निम्नतम तापमान रहा ९ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा शहर का निम्नतम तापमान रहा ८•७ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १४•५ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा १३•४ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *