भुवनेश्वर, ओडिशा में लगातार शीतलहर जारी है। कंधमाल,फुलबाणी, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, कोरापुट इत्यादि जिलों में लगातार भयंकर शीतलहर जारी है। तटीय इलाकों में भी शीतलहर जारी है।
ऐसे में राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के तापमान में आज और कल कोई परिवर्तन के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ५•२ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी का निम्नतम तापमान रहा ७•३ डिग्री सेल्सियस।
राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ६•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा ११•८ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा १०•४ डिग्री सेल्सियस।

