तपोभूमि मारवाड़ी क्लब से श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकली , जगह जगह राम भक्तों ने स्वागत किया
नन्द किशोर जोशी, एक्जिक्यूटिव एडिटर, क्रांति ओडिशा मीडिया
२२ वीं कड़ी

कटक की तपोभूमि मारवाड़ी क्लब से श्रीराम दरबार की भव्य झांकी शोभायात्रा के रुप में निकाली गई कल संध्या समय। भगवान श्रीराम दरबार की भव्य,अनूठी , अनुपम छवि निहारनेवाले भक्त लोगों की भीड़ मार्ग में काफी थी।जय श्री राम के उद्घोष से सारा मार्गं कंपायमान हो रहा था।
सारे शोभायात्री भक्तों के सिर पर केसरिया पगड़ी शोभा पारही थी। भक्तों ने अपने आराध्य देव श्रीराम के दरबार को बड़ी नम आंखों से विदाई दी।
शोभायात्रा में भजनों के माध्यम से भगवान श्रीराम को रिझाने का दमदार प्रयास किया गया। भावमय , मधुर भजनों को सुनकर भक्तों में आध्यात्मिक रस भर गया।सारे महिला, पुरुष, बच्चे भक्ति रस में डूब गये। महिला भक्तों की संख्या शोभायात्रा में काफी रही।वे सारे रास्ते नाचते,गाते शोभायात्रा में दिखी।
धंट बजाने वालों की संख्या काफी रही। भजनों का आनंद लोगों को रास्ते भर में मिलता रहा। रोशनी में दरबार की शोभा,छटा बड़ी शानदार दिख रही थी।देर रात श्रीराम दरबार को नदी में श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया। क्रमशः

