भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से ठंड की पुनः बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो-तीन दिनों से ठंड में थोड़ी गिरावट देखी गई थी।अब एक बार पुनः ठंड की बढ़ोतरी के साथ वापसी हुई है।
राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ६•४ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी शहर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ८ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १७•६ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का निम्नतम तापमान रहा १५•४ डिग्री सेल्सियस।

