मारवाड़ी क्लब में सामूहिक श्रीरामचरितमानस नवान्हपारायण पाठ
१९५०-२०२५ डायमंड जुबली साल
छठी कड़ी , नन्द किशोर जोशी
एक्जिक्यूटिव एडिटर, क्रांति ओडिशा मीडिया
कटक, आजकल प्राचीन, ऐतिहासिक कटक नगरी में धार्मिक महापर्व श्रीरामचरितमानस नवान्हपारायण पाठ का चौथा दिन चल रहा है।आज पाठ विषय में अयोध्या काण्ड चल रहा है। सुबह से भूदेवों संग आम महिला पुरुष भक्त लोग बड़े आनंद के साथ श्रीरामचरितमानस का सामूहिक पाठ कर रहे हैं।१९५० से ही यहां पाठ के समय डबल पाठ की परंपरा रही है,जो आज भी कायम है।
काशी के विद्वान पंडित शिवनारायण व्यास जी द्वारा शुभारंभ के समय से ही अर्थात १९५० से ही यह परंपरा चली आ रही है।इसतरह पाठ में डबल पाठ होने से आनंद भी डबल हो जाता है।
बड़े भाई सज्जन जोशी एवं समाजसेवी दीनदयाल मोडा से पांच साल पहले मुझे मारवाड़ी क्लब में रामायण पाठ की काफी विस्तार से जानकारी मिली थी।
रामबास मकान में सज्जन जोशी रहा करते थे परिवार संग।उसी मकान में अपने जजमान के घर व्यासजी पंडित शिवनारायण जी भी समय-समय पर आकर रुकते थे।यह मकान भी मारवाड़ी क्लब के बिल्कुल पास ही है।
दीनदयाल मोडा के पिताजी वृद्धिचंद मोड़ा का ही रामबास मकान रहा है। अतः दीनदयाल मोडा, सज्जन कुमार जोशी सामूहिक रामायण के प्रारंभिक काल से ही मारवाड़ी क्लब के आयोजन में जुड़े हुए हैं।
सज्जन कुमार जोशी भगवान की मूर्तियों को नये पोशाक, आभूषण आदि पहनाते थे।उनका आइडिया बड़ा ही क्रियेटिव रहा शुरु से। दीनदयाल मोडा परिवार का मारवाड़ी क्लब में श्रीरामचरितमानस नवान्हपारायण पाठ कराने में शुरु से काफी सराहनीय सहयोग रहा है।
आज पाठ का विषय है पंडाल में अयोध्या काण्ड।पाठ समय व्यासपीठ पर विराजमान हैं परमपूज्य श्रद्धेय श्रीराम जी महाराज।वे संगीतमय पाठ करारहे हैं भक्तों को।उनकी टिम में कुशल संगीतज्ञ शामिल हैं।
आज पाठ के समय पंडाल में उपस्थित हैं जजमान नथमल उपाध्याय, अरुण उपाध्याय का पूरा परिवार।यह परिवार बहुत वर्षों से गायत्री परिवार से भी जुड़ा हुआ है।यह पूरा परिवार गायत्री का उपासक है ।
मैंने एक बहुत पुरानी फोटो मारवाड़ी क्लब में राम दरबार की छापी है।सभी भक्तों, दर्शकों से अनुरोध है कि पुरानी फोटो संग आज के नये राम दरबार की फोटो , मूर्ति को बढ़िया से देखें।फर्क अगर है तो नजर आयेगा जरुर। क्रमशः

