कटक, भारत प्रसिद्ध श्रीमद्भागवत, नानीबाई को मायरो , शिवपुराण कथा वाचक बालव्यास पंडित श्रीकांत शर्मा को लेखक नन्द किशोर जोशी ने श्रीरामचरितमानस नवान्हपारायण पाठ पंडाल में पाठ वाचन के समय भेंट की । भेंट समय लेखक नन्द किशोर जोशी ने अपनी लेखनी की दो पुस्तकें जगत के नाथ जगन्नाथ और श्री जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा प्रदान की।
कल पंडाल में सामूहिक पाठ के समय राम सीता विवाह प्रसंग रहा था।उसी समय कथा वाचक बालव्यास पंडित श्रीकांत शर्मा की पंडाल में गरिमामय उपस्थिति रही।
ठीक उसी समय लेखक नन्द किशोर जोशी ने सामाजिक, धार्मिक बंधुओं की उपस्थिति में अपनी दोनों पुस्तकें पंडित श्रीकांत शर्मा को भेंट की। पुस्तकें पाकर पंडित श्रीकांत शर्मा जी ने प्रसन्नता व्यक्त की। क्रमशः

