ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ आयोजित एक्युप्रेशर चिकित्सा ट्रेनिंग कैंप संपन्न

कटक, ओडिशा की प्राचीनतम नगरी कटक में ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ ने एक एक्युप्रेशर चिकित्सा ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया था स्थानीय मारवाड़ी हिंदी विद्यालय परिसर में। उपरोक्त एक्युप्रेशर चिकित्सा ट्रेनिंग कैंप में २१ शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ २०-२६ दिसंबर तक। अंतिम दिन यानि २६ दिसंबर को सभी शिक्षार्थियों की परीक्षा हुई।सारे शिक्षार्थी बहुत अच्छे,या अच्छे नंबरों से पास हुए।

उत्तीर्ण होने वाले सारे शिक्षार्थी अब एक्युप्रेशर चिकित्सा संबंधी थेरापिस्ट होगये हैं। उनमें से अधिकांश ने सेवा भाव से एक्युप्रेशर चिकित्सा प्रारंभ भी कर दी है। ट्रेनिंग कैंप में भुवनेश्वर से विशेषज्ञ बुलु भाई शिक्षार्थियों को ट्रेनिंग दिये थे। ट्रेनिंग पश्चात सामूहिक भोज की व्यवस्था सभी के लिए रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *