भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य के दक्षिण हिस्से में बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है। राज्य मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में घने कोहरे के होने की संभावना भी व्यक्त की है।
अगले ३ दिनों में मौसम में बदलाव के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। तीन दिनों पश्चात ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। तापमान २-३ डिग्री सेल्सियस नीचे जायेगा।
दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा १०•६ डिग्री सेल्सियस,जि उदयगिरि का निम्नतम तापमान रहा १०•८ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १६•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १८•१ डिग्री सेल्सियस।

