15 नवम्बर 2025 के पावन दिन डीएवी पब्लिक स्कूल राजाबगीचा कटक में महान साहित्य सम्मेलन (‘अभिव्यक्ति-3’) का सफल आयोजन किया गया। अंग्रेजी , हिंदी और ओड़िया तीनों भाषाओं के साहित्य को लेकर यह आयोजन किया गया जिसमें साहित्य के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए सम्मेलन का सफल समापन हुआ।

आयोजन को सफल बनाने हेतु मंच पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आ० सुजाता मिश्र,अध्यक्षा डाॅ० कंचनबाला पट्नायक, डीएवी एस सी बी के प्राचार्य श्री निरंजन स्वाईं, डॉ० मनीषा मिश्र (एसोसिएट प्रोफेसर, आर डी महिला विश्वविद्यालय),श्री ज्ञान होता (विशिष्ट व्यंग्यकार) एवं डॉ० सुशांत कुमार विश्वाल (हिंदी विभागाध्यक्ष, शैलबाला कालेज,कटक) मौजूद रहे।
अतिथियों ने मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का विधिवत् उद्घाटन किया।
उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने साहित्य व लेखन के प्रति छात्रों को प्रेरित किया। कहानियों एवं दंतकथाओं पर एक पैनल चर्चा भी हुई।
विद्यालय की शिक्षिका आ० रीता झा जी की पुस्तक ‘मन-दर्पण : भावों का प्रतिबिंब’(काव्य संग्रह) का विमोचन करतल ध्वनि के बीच बहुत भव्य तरीके से किया गया। रीता झा की इस पुस्तक में जीवन व समाज के विभिन्न पहलुओं पर सुंदर शैली एवं सरल शब्दों में लिखी गई कविताएँ हैं।
इस अवसर पर अपने मन के उद्गार व्यक्त करते हुए कवयित्री ने कहा कि साहित्य सम्मेलन के अंतर्गत हुआ यह विमोचन उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। उनके साहित्यिक जीवन में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया है।उन्होंने विशेष रूप से आ० प्रधानाचार्या महोदया जी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनकी पुस्तक के विमोचन हेतु उन्हें यह सुंदर मंच एक बार फिर से प्रदान किया। पुस्तक विमोचन पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने रीता झा को हार्दिक बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
