प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के श्रद्धापूर्ण स्वागत के लिए भूटान के लोगों और नेतृत्व की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत से ले जाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के श्रद्धापूर्ण स्वागत के लिए भूटान की जनता और नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि ये अवशेष शांति, करुणा और सद्भाव के शाश्वत संदेश के प्रतीक हैं। श्री मोदी ने कहा, “भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ हमारे दोनों देशों की साझा आध्यात्मिक विरासत के बीच एक पवित्र कड़ी हैं।”

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“भारत से भेजे गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के श्रद्धापूर्ण स्वागत के लिए भूटान के लोगों और नेतृत्व का हार्दिक आभार।

ये अवशेष शांति, करुणा और सद्भाव के शाश्वत संदेश के प्रतीक हैं। भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ हमारे दोनों देशों की साझा आध्यात्मिक विरासत के बीच एक पवित्र कड़ी हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *