ओडिशा मौसम समाचार : दारिंगबाडि १२ डिग्री पर

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में दारिंगबाडि सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा १२ डिग्री सेल्सियस। इसके अलावा सुंदरगढ़ और कालाहांडी के कुछ हिस्सों में हल्की ओस की बूंदें देखने को मिली थी।

मौटे तौर पर ओडिशा का मौसम आजकल बड़ा सुहावना लग रहा है। आकाश साफ दिखाई दे रहा है। धूप है लेकिन कड़ी धूप नहीं है। आगामी मंगलवार से या बुधवार से ठंड की मात्रा बढ़ेगी, तापमान में २-३ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी।

आज ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक का तापमान रहेगा ३२ डिग्री सेल्सियस और १८ डिग्री सेल्सियस के बीच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *