भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १४ नवंबर से २० नवंबर के बीच राज्य में ठंड बढ़ेगी।आज से लेकर आगामी १३ नवंबर तक राज्य में मौसम सामान्य रहने का आकलन राज्य मौसम विभाग ने लगाया है।
राउरकेला,बालिगुडा, गजपति में तापमान गिरकर १२ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। संबलपुर, झारसुगुड़ा, भवानीपटना में तापमान १४ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भुवनेश्वर -कटक में तापमान १८ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

