भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज और कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ेगी।कल कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आधीरात पश्चात जब लोग उठे नदियों में स्नान करने हेतु, उन्हें ठंड का एहसास हुआ था।
फुलबाणी का निम्नतम तापमान रहा १२•५ डिग्री सेल्सियस,दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा १४ डिग्री सेल्सियस राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १५ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर -कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १७ डिग्री सेल्सियस के नीचे।

