कटक, ओडिशा सरकार के राजस्व विभाग मंत्री सुरेश पुजारी जी की उपस्थिति में अन्नपूर्णा गौशाला के सैकड़ों भक्तों ने एवं अन्य आसपास के गौ भक्तों ने 30 अक्टूबर गुरुवार के दिन शाम 5:00 से गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर आयोजित मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मेले के प्रारंभ में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कटक शहर के श्याम बाबा मंदिर एवं सीडीए सेक्टर 6 के पूजा मंडप मंगला मंदिर में और अन्नपूर्णा गौशाला जगतपुर में गौ पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। सैकड़ों की संख्या में गौ भक्तों ने गौ माता की पूजा अर्चना की एवं चुनी,चोकर,गुड़,फल तथा सब्जियां गौ माता को खिलाई गई।
शाम 5:00 बजे अन्नपूर्णा गौशाला के उत्तर द्वार में नए तोरण द्वार का आप और हम टीम के सदस्यों एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में मंत्र उच्चारण और पूजा अर्चना के उपरांत उद्घाटन किया गया।
शाम 6:00 बजे से राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी जी के पहुंचने के बाद सभा कार्य आरंभ किया गया। उन्होंने अपने भाषण में अन्नपूर्णा गौशाला की सभी परेशानियों को दूर करने का पूर्ण आश्वासन दिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सिद्ध आश्रम टांगी विश्वनाथ बाबा ने गौ माता सेवा की करने वालों को आशीर्वाद प्रदान किया।
विश्व हिंदू परिषद के ओडिशा पूर्व प्रांत के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री शरद प्रधान ने गौ माता की देखभाल करने के लिए अन्नपूर्णा गौशाला के पदाधिकारी एवं सदस्यों को अनेक अनेक साधुवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम के दौरान टी सॉरी नृत्य गुरु एवं उनके टीम के बच्चों ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अध्यक्ष राजकुमार सिंघानिया जी ने सभापतित्व किया। पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद खंडेलवाल एवं पीतांबर स्वामीजी सभा मंच पर उपस्थित रहे। माननीय मंत्री ने श्याम सुंदर गुप्ता,पवित्र भाई,संजय अग्रवाल,पप्पू सिकरिया, पुष्पा अग्रवाल,पूनम साहू,प्रभा मंत्री को उतरी प्रदान कर उनका सम्मान किया। वरिष्ठ सलाहकार हेमंत अग्रवाल,नन्द किशोर जोशी एवं सत्यनारायण भरालेवाला ने मंत्री सुरेश पुजारी जी का उतरी एवं गौ माता का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।
कार्यक्रम संचालन करने में शरद सांगानेरिया,मनोज नांगलिया,राजकुमार अग्रवाल,मनोज उदयपुरिया,महेंद्र अग्रवाल,किशोर आचार्य,विकास अग्रवाल,पवन सेन,जेपी सेन,अशोक भाई,पूनम साहू एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित गौ भक्तों का जलपान एवं सहभोज के साथ उनका आदर सत्कार किया।
सभा के अंत में स्वादिष्ट मसाला के मैनेजिंग डायरेक्टर हेमंत अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। वरिष्ठ सलाहकार रमन बगड़िया ने मंच का संचालन किया।

