कटक : सी डी ए मारवाड़ी समाज की मॉर्निंग मीटिंग ग्रुप के सदस्यों की एक बैठक संतुका पैलेस सी डी ए सेक्टर ९ में आयोजित की गई थी , उपस्थित ४५ सदस्यों ने सर्व सहमति से इस बार का सोलवां दीपावली बंधु मिलन विंडसर पैलेस सेक्टर ६ में आयोजन किए जाने का निर्णय लिया है।
सी डी ए सेक्टर १ से लेकर सेक्टर १३ तक रहने वाले सभी मारवाड़ी परिवारों को इस दिवाली बंधु मिलन में सह परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया ।
दीपक काजरिया की नेतृत्व में सभा आयोजित की गई थी । २६ अक्टूबर रविवार को शाम ६ बजे से शाम ७ बजे तक पधारने वाले सभी परिवारों में से सर्वप्रथम १० लोगों को दिवाली गिफ्ट हैंपर प्रदान किया जाएगा एक लाटरी के माध्यम से । कार्यक्रम में मनोरंजन प्रोग्राम आयोजित करने का दायित्व सेक्टर १० के विशिष्ट कलाकार कमल वसिष्ठ , मनीष शर्मा एवं उनकी टीम को प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम के आयोजन के लिए सह योग राशि कलेक्ट करने की जिमेदारी सेक्टर ८ के बिजय जालान , सेक्टर ११ के सियाराम अग्रवाल , सेक्टर ६ के सज्जन शर्मा ( पपु भाई ) सेक्टर ६ के ही गौरव गोयनका एवं खुद दीपक काजरिया को सौंपा गया । कार्यक्रम स्थल का बूकिंग करने का दायित्व रमन बागरिया पर छोड़ा गया । सभी सी डी ए के मारवाड़ी परिवारों के आए लोगों के लिए हाइ-टी एवं अन्य चटपटे व्यंजनों का भार सरत सांगानेरिया एवं बिजय कमानी पर सौंपा गया । सेक्टर ६ के वरिष्ठ सदस्य श्री शम्भु नाथ गोयनका जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी ओडिशा के नए कोषाध्यक्ष श्री अजय कुमारजी अग्रवाल को विंडसर पैलेस में लाने का आश्वासन प्रदान किया एवं उन्हें इस नयी नियुक्ति पर सी डी ए मारवाड़ी समाज द्वारा सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया ।
मीटिंग में राधेश्याम चिमनका ( अधिवक्ता ), हरीश चांडक (सी ए) , बिमल अग्रवाल (सी ए) , बिनोद चौधुरी, अन्यतम तेरापंथ समाज के अध्यक्ष मुकेश सेठिया ,सज्जन मोदी ,कमल अग्रवाल ,मुन्ना सिंघल ,रमेश शर्मा, सुमित अग्रवाल , संतुका पैलेस के मालिक श्रीमान भगवती प्रसाद संतुका ने उपस्थित रह कर इस दिवाली बंधुमिलन को सफल बनाने के लिए सेक्टर १ से लेकर १३ तक सभी मारवाड़ी परिवारों को कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया ।
अंत में दीपक भाई ने बताया कि ३० अक्टूबर गुरुवार को सेक्टर ६ स्थित मंगला मंदिर में गोपास्टमी के अवसर पर गौ पूजन की व्यवस्था की गयी है , अन्नपूर्णा गौशाला जगतपुर द्वारा गौ पूजन की व्यवस्था की गयी है । उन्होंने यह भी बताया कि सी डी ए में रहने वाले सभी मारवाड़ी भाई बहनों को इस गौ पूजन का लाभ उठाने का अनुरोध किया । सुबह ७ बजे से ११ बजे तक चलने वाले गौ पूजन के कार्यक्रम में सभी गौ भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है ।

