अखंड भारत का प्रथम स्वाधीनता दिवस आज २१ ओक्टोबर, आज है राष्ट्रीय विचार मंच का स्थापना दिवस : नन्द किशोर जोशी, प्रेसिडेंट

अखंड भारत का प्रथम स्वाधीनता दिवस आज २१ ओक्टोबर,
आज है राष्ट्रीय विचार मंच का स्थापना दिवस

नन्द किशोर जोशी
प्रेसिडेंट

आज ही के दिन २१ओक्टोबर २०२१ को स्वदेश प्रेम से पूरी तरह ओतप्रोत संगठन राष्ट्रीय विचार मंच की स्थापना हुई थी क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर, माणिक घोष बाजार,कटक में।११ राष्ट्र प्रेमियों ने इसकी स्थापना की थी।सारे कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय भावना,राष्ट्र सर्वोपरि की झलक साफ़ साफ़ दिखाई दे रही है।

राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने २१ ओक्टोबर १९४३ को अखंड भारत की धरती अंडामान निकोबार में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था। अंग्रेजों के खिलाफ जबरदस्त युद्ध छेड़ा था। अंग्रेज घबरा गये थे।अंततः भारत आजाद हुआ, लेकिन नेहरू, गांधी, जिन्ना के षड्यंत्रों के कारण खंडित रुप में।

राष्ट्रीय भावना के साथ -साथ कटक में हर साल हिन्दू नववर्ष बड़ी धूमधाम से आयोजित करती आ रही है राष्ट्रीय विचार मंच। हिन्दू नववर्ष पर बड़ी विशाल रैली आयोजित करती है राष्ट्रीय विचार मंच। सनातनियों की उक्त विशाल रैली नगर परिक्रमा करती है।

उपरोक्त हिन्दू नववर्ष रैली के माध्यम से सनातनियों में उमंग,जोश, उत्साह की भरमार हो जाती है कटक शहर के अनेक सनातनियों में।आगे आने वाले वर्ष,आने वाली शताब्दी सनातनियों की होगी ऐसा मुझे लग रहा है।

सभी राष्ट्रवादी,राष्ट्र प्रेमियों को दीपावली की राम राम, शुभकामनाएं ।जय हिन्द,जय भारत, वंदेमातरम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *