भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इसी महीने ओक्टोबर के अंतिम सप्ताह में राज्य में तूफान आने की आशंका दिखाई देरही है। इसके अलावा राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी २४-२६ ओक्टोबर में राज्य के अनेक हिस्सों में बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
वैसे आज राज्य में सुबह से धूप, कहीं -कहीं कड़ी धूप निकल आई है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•४ डिग्री सेल्सियस।

