काशी में गूंजेगी शिव महिमा! दिव्य शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

वाराणसी: धर्म नगरी काशी एक बार फिर शिव भक्ति के रंग में रंगने को तैयार है! श्री वनशक्ति देवी धाम में 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक सप्त दिवसीय दिव्य शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह पुनीत कार्यक्रम ऋषि सनातन संघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री वनशक्ति देवी धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज के श्रीमुख से होगा। पूज्य महाराज श्री की अमृतमयी वाणी से शिव-तत्व का गहन विवेचन और भगवान शंकर की अद्भुत लीलाओं का रसपान करने का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त होगा।

इस भव्य कथा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का संवर्धन, धर्म का प्रचार-प्रसार और समाज सेवा के कार्यों को गति देना है। कथा के माध्यम से एकत्रित होने वाली सहयोग राशि का उपयोग सनातन गुरुकुल के निर्माण, आश्रम के विकास तथा श्री वनशक्ति देवी धाम स्थित प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार जैसे पवित्र कार्यों में किया जाएगा। यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए धर्म और संस्कृति के केंद्र स्थापित करने में अपना योगदान दे सकते हैं।
कथा के शुभारंभ पर एक विशाल और भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे धाम से निकलेगी ऐसी पावन कलश यात्रा में सहभागी होना अपने आप में अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यह यात्रा न केवल क्षेत्र में धर्मिक उत्साह का संचार करेगी, बल्कि इसमें शामिल होने वाले हर भक्त को असीम मानसिक शांति और ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त होगा। समस्त शिव भक्त और धर्मप्रेमी बंधु-भगिनियों से निवेदन है कि इस पावन कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य के भागी बनें।

*यजमान बनकर प्राप्त करें महापुण्य*

इस शिव महापुराण कथा में यजमान बनने का अवसर प्राप्त करना एक दुर्लभ सौभाग्य है। कथा यजमान बनकर आप समस्त पापों का क्षय, पितरों को मोक्ष तथा स्वयं के लिए लौकिक-पारलौकिक सुख, शांति एवं शिवलोक की प्राप्ति सुनिश्चित करते हैं। यह प्रत्यक्ष रूप से भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। इस पुनीत कार्य में सहयोग हेतु मुख्य यजमान के रूप में श्री अनिल चौबे, श्री अजय सिंह, श्री अनुराग सिंह, श्री धीरज चौबे, श्री दिलीप मिश्रा, श्री नीलेश तिवारी आदि प्रमुख बंधु क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों में इस दिव्य आयोजन को लेकर भारी उत्साह और उमंग का माहौल है।
अधिक जानकारी, यजमान बनने एवं सहयोग हेतु
ईमेल/[email protected]
प्रत्येक सनातनी व्यक्ति शिव महापुराण की कथा में सम्मिलित होने और अपनी क्षमतानुसार सहयोग करने के लिए तत्पर है। गाँव-गाँव से लोग इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से जुट रहे हैं। यह एकता और धर्मनिष्ठा का अद्भुत प्रदर्शन है।

संघ आप सभी धर्मप्रेमी बंधु-भगिनियों से विनम्र आह्वान करता है कि इस अलौकिक शिव महापुराण कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर, यजमान बनकर, सनातन गुरुकुल एवं आश्रम के निर्माण तथा मंदिर जीर्णोद्धार हेतु सहयोग देकर और कलश यात्रा में सहभागी होकर परम पुण्य के भागी बनें। आपका प्रत्येक अंशदान न केवल धर्म के उत्थान में सहायक होगा, बल्कि आपके जीवन को भी महादेव के आशीर्वाद से धन्य कर देगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया से बात करते हुए अनिल चौबे। जी ने बताया की ऐसा कार्यक्रम इस क्षेत्र में नियार डीह क्षेत्र में बिलकुल अनोखा और नया और यहाँ इस पूरे क्षेत्र में ऐसा दिव्य और भव्य कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *