वाराणसी: आज का दिन ऋषि सनातन संघ के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली रहा, जब गुरुदेव पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज के पावन जन्मदिन के अवसर पर ऋषि सनातन संघ को उनके नए राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री प्राप्त हुए। इस अवसर पर संघ में कई नए सदस्यों का जुड़ाव हुआ, जिससे संगठन की शक्ति और विस्तार में वृद्धि हुई है।
इस महत्वपूर्ण घोषणा के साथ ही, श्री कमलेश सिंह (पूर्व सोनू सिंह ठाकुर) को उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री का पदभार सौंपा गया है, जो संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
बड़े हर्ष के साथ यह सूचित किया जाता है कि ऋषि सनातन संघ में कई अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ भी की गई हैं:
* वित्त निदेशक के रुप मे श्री राम कुमार सिंह वाराणसी को नियुक्त किया गया
* श्री धीरज चौबे जी को चोलापुर ब्लॉक का मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया है।
* श्री नीलेश त्रिपाठी को चोलापुर ब्लॉक का महासचिव बनाया गया
* श्री अनुराग सिंह चोलापुर ब्लॉक के महामंत्री का पद संभालेंगे।
* श्री अजय सिंह को चोलापुर ब्लॉक का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ एवं बधाई।
इसके अतिरिक्त, संगठन के विस्तार के क्रम में:
* उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री के तौर पर श्री आसीस सनातनी को नियुक्त किया गया है।
* मुंबई संगीत निदेशक के पद पर श्री मंगल मिश्रा को नियुक्त किया गया है, जो संगठन की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देंगे।
* मिर्ज़ापुर मंडल के संगठन मंत्री के रूप में श्री शिवनारायण दुबे जी को नियुक्त किया गया है।
इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूज्यश्री रत्न वशिष्ठ जी महाराज ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं। महाराजश्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी पदाधिकारी अपनी निष्ठा और समर्पण से संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगे और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्यश्री रत्न वशिष्ठ जी महाराज ने कहा, “इन सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों के साथ मिलकर हम ऋषि सनातन संघ के उद्देश्यों को पूरा करने और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होंगे।”
अभिषेक मिश्रा और सोनू सिंह ठाकुर (कमलेश सिंह) जैसे प्रमुख व्यक्तियों की नियुक्ति से संगठन को विशेष बल मिला है और भविष्य में उनके योगदान से संघ को बड़ी सफलताएँ मिलने की उम्मीद है।

