ओडिशा मौसम समाचार लघु चापी ताबड़तोड़ बारिश जारी बाढ की आशंका

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में लगातार लघुचापी बरसात का क्रम जारी है। चक्रवात,लघु चाप, मानसून बरसात तीनों एक साथ सक्रियता से लगे हुए हैं ओडिशा पर ताबड़तोड़ बरसात करने में।

तेज बारिश, लगातार बारिश होते रहने के कारण हीराकुद बांध में जलस्तर बढ़ गया है। हीराकुद बांध के २० गेट खुले रहने के कारण ३•६१ लाख क्यूसेक जल लगातार प्रवाहित हो रहा है।

राज्य की कुशभद्रा,दया,कुआखाइ,देवी और दक्षिण नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है।१८ जिलाधिकारी लोगों संग एसआरसि ने तैयारियों की बैठक की है।

आज भी सुबह से तटीय ओडिशा और विशेषकर दक्षिण ओडिशा, भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में बरसात लगातार जारी है। उपरोक्त बरसात हल्की, मध्यम आकार की दिखाई देरही है। लगातार बारिश होने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *