श्री श्री अग्रसेन जी महाराज की जन्म जयंती धूम-धाम से मनाई गई

कटक : कटक में अग्रवाल समाज ने २२ सितम्बर सोमवार को मारवाड़ी समुदाय के सभी संगठनों के साथ मिलकर माहाराजा श्री अग्रसेनजी की ५१७९ वीं जन्म जयंती धूम धाम से मनाई ।
सुबह १० बजे गीता ज्ञान मंदिर तुलसीपुर , कटक में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । संध्या ४:३० बजे श्री गोपीनाथजी मंदिर मारवाड़ी कलब के प्रांगण से श्री अग्रसेन जी की विशाल झांकी गाजों बाजों , घोड़े और पताकों, श्री जगन्नाथ पुरी से आए हुए घंट- घड़ियाल, १८ गोत्रों, निशान एवं कलश यात्रा के साथ धूम- धाम से निकाली गई । सवारी के दौरान यू . पि . ऍम . एस. कटक शाखा , कटक मारवाड़ी समाज , मारवाड़ी युवा मंच की कटक एवं विकाश शाखा , मेढछत्रिय समाज , विप्र फाउंडेशन एवं विशेष रूप से कटक महानगर शांति कमिटी ने नरेश साहू के नेतृत्व में झांकी का जगह- जगह पर स्वगत किया । अनेक घरों से महिलओं एवं पुरषों ने महाराजा अग्रसेनजी की पूजा , अर्चना आरती की एवं फूलों की बारिश के साथ झांकी का स्वागत किया ।
मारवाड़ी पट्टी के श्री गोपीनाथजी मंदिर प्रांगण में श्री अग्रसेन जी की झांकी पहुंच ने के उपरांत सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित पुरुषों एवं महिलाओं के बीच अग्रवाल परिवारों के युवाओं ने भगवान श्री अग्रसेन जी की शहर की विभिन्न मंदिरों से आई १०८ दीयों की छ अलग- अलग सामूहिक आरती की गई । आरती के उपरांत सुखे मेवे का प्रसाद एवं बुंदी प्रसाद सभी उपस्थित ६०० से ज़्यादा भक्तों में एवं राहगीरों में वितरीत किया गया । उ.प.म.स. कटक शाखा ने आरती के दौरान पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया ।

सायं ७ बजे शहीद भवन में साधारण सभा शुरु की गई । मुख्य अतिथि मेयर सुभाष सिंह ने मारवाड़ी समुदाय द्वारा सदा उनकी दानशीलता का एवं श्री अग्रसेनजी महाराज के उच्च विचार पर चलने की बात कही । मुख्य वक्ता डी.ई.जी. चरणजीत मीणा ने १५ साल की नौकरी के दौरान ओडिशा के कोरापुट , मलकानगिरी , से शुरू कर भद्रक एवं बालासोर तक मारवाड़ी लोगों एवं विशेष कर अग्रवाल परिवारों के साथ मिल जुल कर चलना अति प्रसंसनीय अनुभव रहा है बोला। मंच पर नथमल चनानि , विजय खंडेलवाल , विस्वनाथ चौधरी , महेन्दर अग्रवाल , सम्पति मोड़ा विराजमान रहे ।

प्रारम्भ में सी . डी . ए. मारवाड़ी समाज के कमल वसिष्ठ ने गणेश वंदना एवं श्री अग्रसेन जी के भजन गाए । अनिल अग्रवाल एवं विजय अग्रवाल ने मंच सञ्चालन का कार्य किया । गीता ज्ञान मंदिर आयोजित प्रतियोगितओं में अब्बल रहे बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया । कैलाश सांगानेरिया एवं मनोज नांगलिया ने छत्तीसगढ़ से पधारे तीनों कवियों को आमंत्रित किया । रात्रि १०:३० बजे तक उपस्थित महिलाओं एवं पुरषों को अपनी कविताओं से समां बांधे रखा । कटक शहर की युवा कवियत्री कविता जैन ने भी अपनी एक कविता का पाठ किया । बजरंग चिमीनका , गोपाल तायल , राजेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल,किशोर आचार्य , प्रतिक कमानी एवं उनके साथियों ने अग्रसेन जी की ज्योत , धोक एवं प्रसाद वितरण का दायित्व निभाया ।सचिन उदयपुरिया ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापन करते हुए सभी संस्थाओं एवं युवा साथियों तथा अग्रवाल संगठनों और कटक शहर की जैन , माहेश्वरी संस्था , विप्र समाज,स्वर्णकार समाज , मारवाड़ी युवा मंच, कटक मारवाड़ी समाज उपमस , अनेक महिला संस्था एवं सभी दान दाताओं को और कटक शहर के पांचों मारवाडी मंदिरों के पदाधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने में संजय अगवाल, पपु शर्मा, तरुण पाटोदिया, बिजय कमानी, छोटू कमानी, राज किशोर चूड़ीवाल, राज कुमार सिंघानिया , मनोज उदयपुरिया, मनोज नांगलिया , अनिल कमानी, संजय संतुका , बंटी अग्रवाल, बबली बथवाल, चन्दन बथवाल, बंटू बथवाल, सुभाष केडिया ,सज्जन अग्रवाल (अधिवक्ता) ,श्याम सुंदर चौधरी आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहोयग प्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *