भुवनेश्वर, भारत में मानसून बरसात जून से सितम्बर तक रहती है।आज ११ सितंबर है , अर्थात वर्षा ऋतु। हिंदी केलेंडर में भी आश्विन महीना वर्षा ऋतु वाला है। लेकिन बरसात का नामोनिशान नहीं है,उल्टे तेज गर्मी अपने पूरे रंग में दिखाई देरही है।बढ़ी गर्मी का आलम यह है कि अप्रैल,मइ वाली गर्मी सितंबर महीने में महसूस हो रही है।

आज सुबह से पूरी ओडिशा में तेज धूप निकल आई है। गर्मी पूरे चरम पर है।ऐसा लग रहा है कि मानो बरसात ने एक ब्रेक लेली है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•२ डिग्री सेल्सियस।