भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज,कल, परसों बूंदाबांदी, हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले २४ घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखी गई।
अगस्त महीने में अभी तक बोलांगीर, कालाहांडी, पुरी आदि जिलों में ३०% कम बरसात रिकार्ड हुई है।एक सितंबर को अच्छी खासी बरसात होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में अच्छी खासी धूप निकल आई है।

